CG CRIME NEWS : 3 युवकों पर बदमाशों ने चला दी गोली, किसी के पेट में तो ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: Miscreants opened fire on 3 youths, one in the stomach..

बिलासपुर। न्यायधानी में पिकनिक मनाकर घर लौट रहे तीन युवकों पर बदमाशों ने गोली चला दी। इस घटना में व्यवसायी सन्नी खालसा के पेट मे गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी युवक कौन थे और घटना का कारण क्या था, इसकी जांच कोटा पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोटा क्षेत्र की है। तखतपुर के तीन युवक सन्नी खालसा, चंकी पांडे और एक अन्य साथी घूमने के लिए सोमवार 11 मार्च को औरापानी के जंगल गए थे। पिकनिक मनाने के बाद तीनों दोस्त वापस तखतपुर लौट रहे थे। इस दौरान जंगल से जंगल मे ही दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और उनसे बेवजह विवाद करने लगे। सन्नी और चंकी ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों में एक युवक ने बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सन्नी के पेट पर गोली लगी, जिसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

इधर गंभीर हालत में सन्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही इसकी शिकायत पीड़ितों ने कोटा थाने में की। विवाद का कारण क्या था और आरोपी कौन थे। इसकी जांच कोटा पुलिस के द्वारा की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related