CG CRIME NEWS: पत्नी से हुई लड़ाई… सनकी पति ने ससुराल के 9 लोगों को खाने में मिलाया जहर, सभी का इलाज अस्पताल में जारी

Date:

CG CRIME NEWS: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दामाद ने ससुराल परिवार के 9 लोगों को जहर दे दिया। जिसके बाद सदस्यों की हालत गंभीर हो गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि, पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी, जिसके बाद उसने जहर दे दिया।

परिजनों का आरोप है कि, पेंड्रा निवासी पहलवान सिंह धुर्वे खाने के टाइम अपने ससुराल पहुंचा था। जहां उसने मौका देख कर खाने में जहर मिला दिया। खाने के बाद एक के बाद एक उल्टी दस्त की शिकायत हुई। जिसके उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला पसान थाना क्षेत्र के पत्थरफोडा गांव का है। सभी का इलाज पेंड्रा जिला अस्पताल में जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related