CG Crime News : अपराधियों के हौसले बुलंद, माँ- बेटी के साथ छेड़खानी

Date:

CG Crime News: Criminals Run Amok; Mother and Daughter Molested

CG Crime News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के चोरभट्ठी गांव में तालाब में नहाने गई एक युवती और उसकी मां के साथ छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने की घटना से हड़कंप मच गया है।

पीड़िता ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी मां के साथ गांव के तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान रज्जन खान वहां पहुंचा और युवती  का फोटो और वीडियो भी बना लिया

आरोपी ने इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

जब युवती और उसकी मां ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की।

आरोपी बाद में अपने कुछ साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और वहां घुसकर अपहरण तथा जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

यह घटना फिर एक बार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related