CG CRIME : सारंगढ़ में मजदूर की गोली मारकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

Date:

CG CRIME: Laborer shot dead in Sarangarh, 4 accused arrested

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात प्लास्टिक फैक्ट्री से उठ रहे धुएं को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी।

धुएं के विवाद में चली गोलियां, एक मजदूर की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट के तीन लोगों का पास की प्लास्टिक फैक्ट्री के मजदूरों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल और एक कार बरामद कर ली। जांच के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related