CG CRIME BREAKING : लिव इन पार्टनर को प्रेमी ने कुल्हाड़ी से काट डाला, मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME BREAKING: Live-in partner hacked to death with an axe, death

बिलासपुर। लिव इन में रह रही प्रेमिका को प्रेमी ने कुल्हाड़ी से काट डाला। प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों एक माह से एक साथ लिव इन में रह रहे थे। आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ये घटना कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमाली रविवार दोपहर करीबन 3 बजे की है। प्रेमी–प्रेमिका लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। ग्राम अमाली निवासी 24 वर्षीय गुलशन यादव पिता जगत यादव रोजी–मजदूरी का काम करता है। उसका गांव की ही 22 वर्षीय युवती अंजू यादव पिता राजकुमार यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों ने अपने घरों में शादी के लिए बातचीत की। पर दोनों के घर वाले एक जाति के होने के बाद भी शादी करने से इनकार कर दिए। इसके बाद पिछले एक माह से दोनों घर से भाग कर गांव में किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप की तरह रहने लगे। गांव वालों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था।

कल रविवार की सुबह की दोनों के बीच विवाद की बात पड़ोसियों ने बताई है। सुबह हुआ विवाद शांत हो गया था। जिसके बाद दोपहर को फिर विवाद शुरू हो गया। दोपहर लगभग तीन बजे हुए विवाद के बाद गुलशन यादव ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अंजू के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिया। अंजू के गले में टंगिया से कई बार वार किया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अंजू की चीख सुनकर आसपास के रहने वाले लोग उसके घर गए तो उसके खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों व परिजनों से पूछताछ कर गांव में दबिश दे गुलशन यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गुलशन ने बताया कि अंजू उस पर शादी कर अपने घर में रखने के लिए दबाव बनाती थी। जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। रविवार को दोपहर में अंजू ने फिर से गुलशन को शादी कर अपने घर ले जाने की बात कही इस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान आक्रोशित होकर गुलशन ने अंजू पर टंगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASIAN GAMES 2026:भारत को मिले दो मेडल! 

ASIAN GAMES 2026: India wins two medals!     ASIAN GAMES 2026:...

SARGUJA POLICE TRANSFERS: एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर! 

Sarguja Police Transfers: 24 police officers transferred simultaneously!     SARGUJA POLICE...

CG TEACHER SUSPENSION: कलेक्टर ने दो शिक्षकों को किया निलंबित! 

CG Teacher Suspension: Collector suspends two teachers!     CG TEACHER SUSPENSION:...