CG CABINET EXPANSION : छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार पर नई तारीख तय, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर टिकी निगाहें …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CABINET EXPANSION : New date set for cabinet expansion in Chhattisgarh, eyes on caste and regional balance…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों के बीच अब 18 से 21 अगस्त की तारीख सामने आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार यह तारीख तय हो सकती है क्योंकि हाईकमान से हरी झंडी मिलने की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे से पहले तीन नए चेहरों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

मौजूदा कैबिनेट में ओबीसी का प्रतिनिधित्व सबसे ज्यादा है, जबकि सामान्य वर्ग से केवल उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ही मंत्री हैं। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व घटा है। इसी वजह से माना जा रहा है कि इस बार सामान्य वर्ग से नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं।

क्षेत्रीय संतुलन की बात करें तो कैबिनेट में सरगुजा संभाग का पलड़ा सबसे भारी है, जबकि बिलासपुर संभाग लगभग खाली है। राजनीति के जानकार मानते हैं कि बिलासपुर से धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल की दावेदारी मजबूत है। अमर अग्रवाल को आर्थिक मामलों के जानकार के रूप में देखा जाता है और लंबे समय तक मंत्री रह चुके हैं।

हालांकि, सरगुजा से भी एक सामान्य वर्ग के विधायक का नाम तेजी से उभर रहा है। वहीं रायपुर जिले के आरंग से विधायक गुरु खुशवंत सिंह और दुर्ग से गजेंद्र यादव का नाम भी चर्चा में है।

जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के लिहाज से माना जा रहा है कि इस बार ओबीसी, एससी और सामान्य वर्ग से एक-एक नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। लेकिन अंतिम फैसला हाईकमान की रणनीति पर निर्भर करेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related