CG BREAKING : राजधानी में महिला की गला रेतकर हत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Woman murdered by slitting her throat in the capital

रायपुर। अपराध का ग्राफ इस हद तक बढ़ गया है कि अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। आए हत्या, लूट-पाट, मार-पीट के कई वारदात सामने आते रहते हैं, जिस पर पुलिस प्रशासन के द्वारा भी कार्रवाई की जाती है लेकिन बावजूद इसके इन अपराधियों के हौसले दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं जो बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर के रामनगर से सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है, जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

दरअसल, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना के रामनगर चौकी इलाके का है। जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। बताया गया कि मृतक महिला का नाम फेकन बाई साहू है जो कि अपने नाती के साथ रहती थी।

देर रात जब वे घर पर सो रही थी तब अज्ञात हत्यारे ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एफएसएल और पुलिस की टीम ने मामले की जांच की। जिस पर उन्होंने एक संदेही को हिरासत में लिया है। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...