CG BREAKING : बेरोजगारी भत्ते पर हंगामा, 14 हजार युवाओं को नौकरी, विपक्ष का वॉकआउट

Date:

CG BREAKING: Uproar over unemployment allowance, jobs for 14,000 youth, opposition walks out

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी भत्ते को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने बेरोजगार युवाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या कितनी है। इसके जवाब में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि उस तारीख तक 11 लाख 39 हजार 656 बेरोजगार पंजीकृत हैं।

मंत्री ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को “रोजगार इच्छुक” मानती है और उनके लिए रोजगार मेले व प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या करीब 15 लाख के आसपास है। मंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक साथ 14 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

बेरोजगारी भत्ते पर सरकार घिरी

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सवाल किया कि क्या प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को सक्षम बना रही है। जवाब से असंतुष्ट विधायक ने पूछा कि योजना का लाभ युवाओं को कब मिलेगा।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विधानसभा में मिले जवाब के अनुसार बेरोजगारी भत्ता योजना बंद नहीं हुई है, तो फिर युवाओं को इसका लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद सरकार भत्ता नहीं दे रही, जो युवाओं के साथ धोखा है।

नोकझोंक के बाद विपक्ष का वॉकआउट

मंत्री और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बाद सदन का माहौल गर्म हो गया। आखिरकार मंत्री के जवाब से संतुष्ट न होने पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related