CG BREAKING : बिटकॉइन घोटाले की जांच में ट्विस्ट, भूपेश बघेल से CM के मीडिया सलाहकार का सवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Twist in the investigation of Bitcoin scam, CM’s media advisor questions Bhupesh Baghel

रायपुर। बिटकॉइन घोटाला मामले में ईडी की जांच ने रायपुर में तूल पकड़ लिया है। बीते बुधवार को ईडी की टीम ने गौरव मेहता के घर पर छापा मारा, जहां कई दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान गौरव मेहता की एनसीपी नेता सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले के साथ बातचीत का एक ऑडियो और स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिससे प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है।

बीजेपी नेता और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा है कि बिटकॉइन मामले में छत्तीसगढ़ में भी कार्रवाई हुई है। उन्होंने मांग की है कि भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता अपनी भूमिका पर प्रदेश की जनता को जवाब दें।

वहीं, सीएम विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले और पूर्व सीएम भूपेश बघेल की तस्वीर साझा की है, जिससे यह मामला और भी तूल पकड़ता जा रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related