CG BREAKING: Today is the last day of Mahtari Vandan Farm, CM gave a big statement, good news for women…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन फार्म का आज अंतिम दिन है। मंगलवार को सीएम विष्णुदेव साय ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, अब तक महतारी वंदन योजना के 70 लाख आवेदन आ चुके हैं। आवेदनों की जांच की जाएगी और सभी को दावा आपत्ति का समय मिलेगा। लास्ट सूची का प्रकाशन किया जायेगा और कोई पात्र यदि छूट जाएंगे तो उन्हें दुबारा फार्म भरवाकर योजना का लाभ दिया जायेगा।
राम मंदिर दर्शन को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने सभी विधायकों को दिया अयोध्या चलने का न्योता दिया है। रामलला के दर्शन को लेकर सीएम श्री साय ने कहा कि, पक्ष और विपक्ष सभी को न्योता है चलें और रामलला का दर्शन करें। उन्होंने आगे कहा कि, वे अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

