CG BREAKING : तहसीलदार पर गिरी गाज, सीएम ने किया सस्पेंड !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: The Tehsildar got hit, the CM suspended him!

महासमुंद। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान तालाब का गलत बंटवारा करने वाले तहसीलदार की शिकायत आने पर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिथौरा के तहसीलदार लीलाधर कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। वही विमला पटेल ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट से एक लाख बत्तीस हजार रुपए की आमदनी हुई है, प्रत्येक समूह के सदस्य को दस हजार रुपए मिले हैं। बुजुर्ग महिला राजकुमारी ने बताया कि राशन कार्ड में चांवल, शक्कर, नामक सभी सामग्री मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का लाभ अवश्य लें। दुर्गा मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पांच क्विंटल गोबर बेचा है, 6 महीने से राशि नहीं मिली है। इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच कराने निर्देश दिए।

ग्राम पिरदा में की गई घोषणाएं

1. पिरदा में महाविद्यालय हेतु नया भवन निर्माण कराया जायेगा।

2. ग्राम पिरदा में उप तहसील खोली जायेगी।

3. ग्राम पंचायत सांकरा एवं पिरदा का नगर पंचायत में उन्नयन किया जायेगा।

4. सांकरा परस्रावानी मार्ग से रिखा दादर तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।

5. कुडेकेल नाला में नवीन पुल का निर्माण कराया जायेगा।

6. ग्राम सांकरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला जायेगा ।

7. नपं बसना में गौरव पथ का निर्माण किया जायेगा।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related