CG BREAKING: सूखेदार वीरेंद्र तोमर कोर्ट में पेश, मिली 14 दिन की न्यायिक रिमांड…

Date:

CG BREAKING:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को लंबे समय से दहशत में रखने वाले कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र तोमर को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पूछताछ में तोमर ने पुलिस को अपने कई छुपने के ठिकानों और कुछ संपत्तियों की जानकारी दी है। पुलिस अब इस आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

कोर्ट के बाहर समर्थकों का हंगामा

वीरेंद्र तोमर को कोर्ट लाए जाने पर परिसर के बाहर उसके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी और हंगामा किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।

तोमर ब्रदर्स पर 7 मामले दर्ज

जून महीने में ही वीरेंद्र तोमर और उसके भाई रोहित तोमर पर

  • मारपीट
  • वसूली
  • ब्लैकमेलिंग
  • सुखखोरी

के 7 मामले दर्ज हुए थे।

1 तेलीबांधा और 6 पुरानी बस्ती थाने में दर्ज हैं।

रोहित तोमर अब भी फरार

रोहित की तलाश में पुलिस लगातार कई ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related