Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

CG BREAKING : सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी, फ्री बिजली, प्रियंका ने छत्तीसगढ़ में लगाई घोषणाओं की झड़ी

CG BREAKING: Subsidy of Rs 500 on refilling cylinder, free electricity, Priyanka made a series of announcements in Chhattisgarh.

रायपुर। खैरागढ़ में प्रियंका गांधी ने 8 बड़ी घोषणाएं की है। छत्तीसगढ़ महतारी न्याय योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। 200 ​यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा। महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा। महिलाओं के सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण भी माफ किए जाएंगे। प्रियंका ने जालबांधा में आयोजित सभा में ये बातें कही।

प्रियंका गांधी के भाषण की प्रमुख बातें –

खैरागढ़ को जिला बनाकर अपना वादा पूरा किया। आपके सामने भूपेश जी ने उपचुनाव में वादा किया था कि जिला बनेगा। नतीजा आने के 3 दिन बाद ही जिला बनाने की घोषणा कर दी।

छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए महतारी न्याय योजना में गैस रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी।

कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश के 49 लाख 63 हजार​ बिजली उपभोक्ताओं में से 42 लाख उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 200 यूनिट से कम है, उनका पूरा बिल माफ होगा। बाकी को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त।

महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा। महिलाओं सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण माफ

1000 ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनेंगे। अभी 300 पार्क हैं।

राज्य के सभी 6000 सरकारी हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों को आत्मानंद में अपग्रेड किया जाएगा।

सड़क दुर्घटना और अन्य आकस्मिक दुर्घटना में निशुल्क सहायता छत्तीसगढ़ निवासियों के ​लिए।

परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6000 मालिकों के 2018 से बकाया टैक्स माफ।

किसानों से तीवरा में एमएसपी में खरीदा जाएगा।

हमारी सोच शुरू से है, जो महात्मा गांधी की सोच थी। जब तक ग्रामीण विकास पूरा नहीं होगा, जब तक ग्रामीण अपने पैरों पर खड़ा नहीं होगा। ये कांग्रेस पार्टी की सोच है।

कांग्रेस ने संविधान की नींव डाली। जिसमें आपको वोट डालने का अधिकार मिला। ये सोच है कांग्रेस पार्टी की।

हमने सत्याग्रह किया, अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। ये नेताओं से आजादी की लड़ाई नहीं थी, ये जनता के लिए आजादी की लड़ाई थी।

वो महापुरुष जो इस देश के लिए शहीद हुए वो चाहते थे कि एक-एक भाई को एक-एक बहन को सत्ता अपने हाथ में मिले। जिससे वो अपने जीवन में बदलाव ला सकें। ये कांग्रेस पार्टी की नींव है और यही विचारधारा है। जो देश की संपत्ति है, देश की जनता से छीनी जा रही है, उसे प्रदेश की सरकार ने वापस किया है।

हमने 10 हजार गौठान बनाकर रोजगार भी दिया। कांग्रेस की सोच आपको आगे बढ़ाना है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- 1 नवंबर से प्रति एकड़ बीस क्विंटल धान खरीदी होगी। सरकार बनते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

हमारे ऐलान से बीजेपी वालों को दर्द हो रहा है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। साढ़े 17 लाख किसानों को आवास देंगे, महुआ, ईमली और आमचूर के समर्थन मूल्य में दस फीसदी वृद्धि करेंगे, लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज देंगे।

बिलासपुर में सोमवार को होने वाली नामांकन रैली में शामिल होने के लिए पहले सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने की तैयारी चल रही थी। लेकिन अब प्रियंका गांधी इन सभाओं में शामिल होंगी। प्रियंका की यह रैली बिलासपुर संभाग में आने वाली सभी 25 सीटों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अब बिलासपुर जाएगी प्रियंका –

छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है और खैरागढ़ सीट पहले चरण की सीट है। खैरागढ़ से प्रियंका सीधे बिलासपुर जाएंगी। दोपहर को 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। हालांकि बिलासपुर में दूसरे चरण में चुनाव होना है। बिलासपुर में सभा के बाद शाम को 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए प्रियंका रवाना हो जाएंगी।

बिलासपुर संभाग की 25 सीटों पर पड़ेगा असर –

प्रियंका गांधी का यह दौरा बिलासपुर संभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस संभाग में प्रदेश की सबसे अधिक 25 सीटें आती हैं। इसी संभाग से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया।

24 सीटों में से 13 सीटें कांग्रेस ने जीती थी। बीजेपी को बिलासपुर संभाग में महज 7 सीटें ही मिली थीं। जबकि 2 सीटें बीएसपी और 2 सीट JCCJ के खाते में गई थी। बिलाईगढ़ सीट के शामिल होने के बाद बिलासपुर संभाग में 25 सीटें हो गई हैं।

पहली बार बिलासपुर आएंगी प्रियंका गांधी –

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार बिलासपुर प्रवास पर रहेंगी। पहले दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह भी दिखाई दे रहा है। सभा स्थल पर प्रभावी भीड़ जुटाने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के साथ ही जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

प्रियंका के बड़े बयान –

1. प्रियंका बोलीं- मोदी जी की गारंटी चाइना माल की तरह: कांकेर में कहा- 15 लाख आए नहीं, बेरोजगारी सबसे ज्यादा; मौज में उनके उद्योगपति दोस्त

2. प्रियंका गांधी ने मोदी जी की गारंटी को चाइना माल की तरह बताया। उन्होंने कहा कि 15 लाख नहीं आए, देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और उनके उद्योगपति दोस्त मौज कर रहे हैं।

3. प्रियंका ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासन में हिंसा का राज था, बस्तर आने से लोग डरते थे, निर्दोष आदिवासियों को जेल में डाला दिया जाता था। कांग्रेस सरकार​ ने यहां के लोग और किसानों को मजबूत करने का काम किया। प्रियंका ने ये बातें कांकेर में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में कही।

 

 

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: