CG BREAKING : पोलिंग बूथ के बाहर सन्नाटा, अब एक भी वोटर नहीं पहुंचा .. जानिए वजह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Silence outside the polling booth, now not a single voter has reached.. Know the reason

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ में पहली चरण के 20 सीटों में मतदान जारी है। सभी विधानसभा सीटों के मतदान केंद्रों में मतदाता पहुंच रहे हैं और अपना वोट डाल रहे हैं। कई मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां लंबी लाइन लगी हैं लेकिन छत्तीसगढ़ का एक मतदान केंद्र ऐसा हैं जहां अब तक एक भी वोटर नहीं पहुंचा हैं।

दरअसल, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरेवापारा के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। बताया जा रहा है कि गांव में विकास नहीं होने के चलते ग्राम वासियों में नाराजगी है। वहीं अधिकारी मतदान करने के लिए ग्रामीणों को मनाने गांव पहुंचे हैं। ग्राम भरेवापारा के मतदान केंद्र में अब तक एक भी वोट नहीं पड़ा। पोलिंग बूथ के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। पोलिंग एजेंट वोटरों का इंतजार करते रहे हैं लेकिन कोई आने के लिए तैयार नहीं हैं। वही आधा दिन निकल चुका हैं। खबर यह है कि अधिकारी मतदाताओं को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related