CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों की तैयारी, 2 दिन भाजपा की सम्भागस्तरीय बैठक

Date:

CG BREAKING: Preparation for upcoming elections in Chhattisgarh, division level meeting of BJP for 2 days

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होने को है। जिसे लेकर पॉलिटिकल पार्टियां काफी जोरों शोरो से तैयारी में जुटी हुई है। अब देखना यह होगा कि निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होते है या नहीं। इस कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने जानकारी दी है कि आगामी 30 नवंबर और 01 दिसंबर को नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर भाजपा की सम्भागस्तरीय बैठक आयोजित की गई है।

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, अरुण बंसल राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी गजेंद्र पटेल चुनाव पर्यवेक्षक, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

बता दें कि, भाजपा प्रदेश महामंत्री रोहरा ने कहा है कि, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में 30 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग की एवं 1 दिसंबर को सुबह 11 बजे रायपुर एवं दुर्ग संभाग की आवश्यक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश कोर ग्रुप, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्य समिति सदस्य मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद (लोकसभा व राज्यसभा) विधायकगण, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, संभाग प्रभारी सह प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी जिला अध्यक्ष भाजपा, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक, नगर निगम महापौर, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बैठक में अपेक्षित हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कांग्रेस में गालीकांड! ऑडियो से मचा बवाल

CHHATTISGARH : Abusive scandal in Congress! Audio causes uproar रायपुर।...

LockDown News: मिडिल ईस्ट जंग का असर, आज से लॉकडाउन! 

Lockdown News: Major Government Announcement Amidst Middle East Conflict—Lockdown...

CHHATTISGARH : बस्तर 2.0 का बड़ा प्लान

CHHATTISGARH : Big plan for Bastar 2.0 रायपुर। छत्तीसगढ़ में...