CG BREAKING : घने जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Police-Naxalite encounter in dense forests, news of 3 Naxalite killed…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा और कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में रविवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया था।

जंगलों में छिड़ा संघर्ष –

सर्चिंग के दौरान घने जंगलों में नक्सलियों ने पुलिस बल को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन अभी तक पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रुक-रुककर जारी है मुठभेड़ –

नक्सली जंगलों की आड़ से लगातार फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

विस्तृत जानकारी का इंतजार –

एएसपी मयंक गुर्जर ने कहा कि मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी सुरक्षा दलों के लौटने के बाद साझा की जाएगी। पुलिस और सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई –

बीजापुर में यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। यह मुठभेड़ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस के मजबूत उपस्थिति का संकेत है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related