CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में ओडिसा से धान की तस्करी, प्रशासन अलर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Paddy smuggling from Odisha to Chhattisgarh, administration on alert

गरियाबंद। धान खरीदी शुरू होने से पहले ओडिसा की सीमा से लगे क्षेत्रों में बिचौलियों की सक्रियता बढ़ गई है। ओडिसा से धान लाकर समर्थन मूल्य में अवैध रूप से बेचने की तैयारी में बिचौलिए शामिल हैं, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

बीती रात देवभोग तहसीलदार ने ओडिसा के नवरंगपुर जिले की सीमा से 400 बोरा से अधिक धान भरकर आ रहे एक पासिंग ट्रक को जप्त किया। ट्रक चालक मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। सूचना मिली थी कि ट्रक लगातार सीमावर्ती इलाकों में धान डंप कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, इलाके के कृषि रकबे में प्रति एकड़ औसतन 10 से 12 क्विंटल धान की पैदावारी होती है, जबकि सरकार समर्थन मूल्य पर 20 क्विंटल तक की खरीदी करती है। इस अंतर को भरने के लिए किसान ओडिसा से अतिरिक्त धान लाते हैं। ओडिसा में धान की दोनों सीजन में भरपूर पैदावारी होती है, जिससे बिचौलियों को कम कीमत में धान खरीदकर मुनाफाखोरी का अवसर मिलता है।

प्रशासन ने कहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है और अवैध धान तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related