CG CRIME BREAKING : डबल मर्डर से हड़कंप …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME BREAKING: Double murder creates panic…

खैरागढ़, 10 अक्टूबर 2025। खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में आज सुबह एक घर में पति-पत्नी की लहूलुहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, 55 वर्षीय बाबूलाल शोरी और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी की हत्या धारदार हथियार से की गई। पत्नी का शव घर के आंगन में और पति का शव कमरे के अंदर पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गंडई थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्राथमिक जांच में हत्या की वारदात तड़के 4 से 5 बजे के बीच हुई बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतक दंपती के पड़ोसी भगवती गोंड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी मृतक दंपती के घर के सामने ही रहता था। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए आपसी रंजिश और अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश जारी है। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि पूछताछ और जांच जारी है और जल्द ही मामले में और खुलासे की उम्मीद है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related