CG BREAKING: Notice to 4 millers
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है, लेकिन चार मिलर्स ने अब तक चावल जमा नहीं किया है। जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने इन मिलर्स को नोटिस जारी किया है और उन्हें 30 नवंबर 2024 तक चावल जमा करने के निर्देश दिए हैं।
यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनकी प्रतिभूति राशि जब्त कर ली जाएगी और वसूली की कार्रवाई की जाएगी। जिन मिलर्स को नोटिस जारी किया गया है, उनमें श्याम जी राइस इंडस्ट्रीज मोहतराई, सरदार एग्रो इंडस्ट्रीज, एस.डी. एग्रो फूड प्रोडक्ट और जेठू बाबा इंडस्ट्रीज बहतराई शामिल हैं।

