CG BREAKING NEWS: 30 सहायक शिक्षक को किया गया गिरफ्तार, प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यालय में किये थे तोड़फोड़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING NEWS: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 30 सहायक शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तार बिना अनुमति रैली लेकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तोड़फोड़ करने के तहत किया गया है. माना पुलिस ने इन शिक्षकों के खिलाफ प्रतिबन्धक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है.

CG BREAKING NEWS: बता दें, राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के सभी संविदा सहायक शिक्षकों की पात्रता ना होने के चलते सेवा समाप्ती के आदेश दिये थे, जिसके बाद इन शिक्षकों ने आक्रोशित हो कर आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने परिसर में तोड़फोड़ कर दी. इसके चलते रायपुर की माना पुलिस ने इन्हें प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related