CG POLITICS: ननकीराम कंवर के PM मोदी को लिखे पत्र से गरमाई सियासत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Politics: Politics heats up over Nankiram Kanwar’s letter to PM Modi!

 

 

CG POLITICS: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर GST विभाग में वर्ष 2021 और 2022 में आयोजित पदोन्नति परीक्षाओं में कथित अनियमितता का आरोप लगाया है।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है।

ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में दावा किया है कि राज्य कर निरीक्षक के 42 पदों पर पदोन्नति के लिए आयोजित परीक्षा की प्रक्रिया में गंभीर सवाल उठते हैं। उनके मुताबिक, दोनों वर्षों में आयोजित परीक्षा में करीब 350 विभागीय कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था।

कंवर का आरोप है कि परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया में पर्याप्त पारदर्शिता नहीं बरती गई और विभागीय स्तर पर ही परीक्षा आयोजित कर नियमों की अनदेखी की गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

कंवर ने परीक्षा में तत्कालीन विभागीय आयुक्त समीर बिश्नोई के पीए और अन्य अधिकारियों से कथित रूप से जुड़े लोगों के चयन का भी आरोप लगाया है।

प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने दावा किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं पर न तो कोई मोहर लगी थी और न ही संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर थे।

ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले की जांच ED जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विभागीय स्तर पर जांच के बजाय स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से जांच कराई जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता से पड़ताल हो सके।

 

कंवर ने मांग की है कि यदि जांच में परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी या अनियमितता के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पदोन्नति प्रक्रिया को निरस्त कर दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जाए।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related