CG BREAKING : नवजीवन अस्पताल में बच्ची की मौत के मामले में जांच टीम ने की कार्रवाई, अस्पताल सील

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Investigation team took action in the case of girl’s death in Navjeevan Hospital, hospital sealed

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के नवजीवन अस्पताल में 6 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की है। जांच टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है और प्रबंधन को 8 बिंदुओं पर नोटिस जारी किया है। मामले की जांच पूरी होने तक अस्पताल में ताला जड़ा रहेगा।

यह मामला तब सामने आया जब महासमुंद के तुमगांव नगर पंचायत के वार्ड 8 निवासी नेतराम धीवर ने अपनी 6 वर्षीय बेटी अंकिता धीवर को उल्टी-दस्त और हल्की बुखार के कारण नवजीवन क्लीनिक ले गए। वहां से उन्हें नवजीवन अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर की गैरमौजूदगी में स्टाफ ने बच्ची को अटेंड किया और दवा दी, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की, जिसने अस्पताल को सील कर दिया और प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। मामले की जांच पूरी होने तक अस्पताल में ताला जड़ा रहेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related