CG BREAKING: Former regional manager arrested in Sahara fraud case
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बिते दिनों पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला ने सहारा इंडिया के पूर्व रिजनल मैनेजर को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, सहारा इंडिया से संबंधित थाना कोतवाली रायगढ़ के अपराध में फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र पतासाजी का निर्देश दिए गये थे. पुलिस अधीक्षक ने फरार चल रहे सहारा इंडिया के रीजनल मैनेजर रजनीश कुमार तिवारी के बिलासपुर में होने की जानकारी मिली. तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा थाने की टीम बिलासपुर रवाना किया गया.
इन धाराओं में है मामला दर्ज –
सहारा इंडिया के पूर्व रिजनल मैनेजर रजनीश तिवारी के खिलाफ पुलिस को 2022 में शिकायत मिली थी. पूर्व मैनेजर के खिलाफ शिकायतकर्ता विकास निगानिया ने पुलिस में सहारा इंडिया के स्थानीय शाखा प्रबंधक एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी. इसके बाद पुलिस ने धारा 420, 120 बी, 34 ताहि, धारा 6, 10 छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों के संरक्षण अधिनियम, धारा 4,5,6 ईनामी चिट और धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.
इन आरोपियों को भी किया गया गिरफ्तार –
मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी में संलिप्त आरोपी ओम प्रकाश शर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार साहू, करूणेश अवस्थी और अमृत लाल श्रीवास को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश रायगढ़ के न्यायालय में चालान पेश किया गया. आरोपी रजनीश तिवारी के खिलाफ शीघ्र पूरक चालान पेश किया जाएगा. कोतवाली पुलिस ने पहले ही आरोपियों के चल-अचल संपत्ति का चिन्हांकन कर कुर्की/नीलामी कार्यवाही हेतु कलेक्टर रायगढ़ को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया.

