CG BREAKING : 17 दिन से लापता किसान की मिली लाश, सदमे में पत्नी की भी मौत !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Dead body of farmer missing for 17 days found, wife also dies of shock!

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम कुली में रहने वाला किसान 17 दिन पहले अपने खेत की फसल देखने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद उसका कहीं पर पता नहीं चला सका। मंगलवार को किसान का शव उसके ही खेत में फसल के बीच मिला है। वहीं किसान की चार दिनों तक जानकारी नहीं मिलने से घबराईं उनकी पत्नी की सदने में मौत हो गईं। इससे आस पास के गांवों में हड़कप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही किसान के मौत की कारण स्पष्ट हो पाएगा।

सीपत क्षेत्र के ग्राम कुली में रहने वाले पूरन सिंह मरावी किसान थे। दो दिसंबर की सुबह वे अपने खेत की फसल देखने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। स्वजनों ने किसान की तलाश किए लेकिन 17 दिनों तक उनका जानकारी नहीं मिल पाईं। अखिरकार जब स्वजन मंगलवार को हार्वेस्टर से फसल की कटाई करवा रहे थे। इसी दौरान खेत में पूरन सिंह की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस को सूचना दी गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही किसान की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

सदमे में पत्नी की हो गई मौत –

पूरन के गायब होने के बाद उनकी पत्नी को गहरा सदमा लगा। किसान के गायब होने के चार दिन बाद ही उनकी पत्नी की मौत हो गई। इधर पूरन का पता नहीं चल पा रहा था। मां के अंतिम संस्कार के बाद स्वजन अपने फसल की कटाई करवा रहे थे। इसी दौरान किसान की लाश मिली। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related