CG BREAKING : कारोबारी अनवर ढेबर और नितेश पुरोहित को कोर्ट ने भेजा जेल, एपी त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन पर भी बड़ा अपडेट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Court sent businessmen Anwar Dhebar and Nitesh Purohit to jail, big update on AP Tripathi and Trilok Singh Dhillon

रायपुर। शराब घोटाला केस में गिरफ्तार कारोबारी अनवर ढेबर, और नितेश पुरोहित को विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है जबकि आबकारी अफसर एपी त्रिपाठी, और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को 4 दिन की और ईडी की रिमांड पर देने के आदेश दिए हैं।

विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में ईडी ने शराब घोटाला केस के चारों अभियुक्त अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित और एपी त्रिपाठी व त्रिलोक (पप्पू) सिंह ढिल्लन को पेश किया। ईडी की टीम बक्सों में प्रकरण से जुड़े कागजात लेकर अदालत में पहुंची थी। अनवर, और नितेश को 14 दिन ईडी की रिमांड पर हो चुके थे। अदालत ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। जबकि एपी त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को चार दिन की और ईडी की रिमांड मंजूर किए हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related