CG BREAKING : MMS कांड को लेकर मुश्किल में कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव, जारी हुआ नोटिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Congress leader Devendra Yadav in trouble over MMS scandal, notice issued

दुर्ग। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर भिलाई नगर से कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव MMS कांड को लेकर मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। मामले की जांच कर रही भिलाई पुलिस ने विधायक को नोटिस जारी कर उनसे MMS कांड से जुड़े सभी सबूत मांगे हैं।

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान एक MMS वायरल हुआ था। बीजेपी के कुछ लोगों ने दावा किया था कि वीडियो में महिला के साथ दिख रहा युवक कोई और नहीं बल्कि देवेंद्र यादव हैं। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने रोते हुए सफाई दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष के लोगों ने उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी MMS जारी किया है।

विधायक देवेंद्र यादव ने भी दावा किया था कि MMS में दिख रहा व्यक्ति कोई और है। उन्होंने कहा था कि वह MMS चार महीने पहले उनके पास आया था। इसको लेकर उन्होंने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उस MMS की जांच भी कराई थी, जिसमें यह बताया गया कि MMS में दिख रहा व्यक्ति देवेंद्र यादव नहीं है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related