CG BREAKING: CM Sai’s big statement before leaving for Delhi
रायपुर। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री साय दिल्ली रवाना हो गए है। रवानगी से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।
सीएम साय ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत “विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़” कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा के 5 लाख से अधिक लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 34 हज़ार करोड़ से भी अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। मैं इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से धन्यवाद देता हूं।

