CG BREAKING: Chief Minister Baghel’s statement on former CM Sw.Jogi sparked political tussle, Amit Jogi made such a tweet ..
रायपुर। मुखयमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम स्व. अजीत जोगी को लेकर कहा था कि अगर अजीत जोगी पार्टी छोड़कर नहीं जाते तो कांग्रेस की सरकार न बनती। इसके बाद स्व. अजीत जोगी के बेटे और जेसीसीजे के अध्यक्ष अमित जोगी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि भूपेश बघेल जी, बिलासपुर आकर स्वर्गीय ‘जोगी जी’ के विषय में जो अपमानजनक बातें आप ने कही उसका जवाब देने जोगी जी तो हमारे बीच हैं नहीं, लेकिन एक बात साफ हो गया है कि आप सोते जागते अभी भी ‘जोगी जी’ को ही याद करते है।
अमित जोगी ने ट्वीट करते हुए कहा कि इससे बिलासपुर क्षेत्र में जोगी जी के प्रभाव का भी पता चलता है। मतलब ‘जोगेरिया’ आप को छोड़ नही रहा है। वैसे आपकी जानकारी के लिये बता दूँ, दो दशक पूर्व से कांग्रेस आलाकमान के शीर्ष नेतृत्व को राजनीति का अ,ब और स सहित क्या बोलना है ये तक सिखाने वाले जोगी जी हैं। आपके वर्तमान के मंत्रिमंडल में अधिकतर मंत्रियों के राजनीतिक जन्मदाता दिवंगत ‘जोगी जी’ ही हैं। इसीलिये वो ससम्मान धन्यवाद के पात्र तो हैं ही। और एक बात, अधिकारी-कर्मचारी और आपके मित्रमंडल सब कहते हैं कि जोगी जी के छत्तीसगढ़वाद हो या बासी-बिहान, आप जोगी जी की कॉपी करते हैं। कॉपी करना कोई गलत नही है लेकिन कॉपी कॉपी होती है और ओरिजिनल ओरिजिनल।
आदरणीय @bhupeshbaghel जी, बिलासपुर आकर स्वर्गीय 'जोगी जी' के विषय में जो अपमानजनक बातें आप ने कही उसका जवाब देने जोगी जी तो हमारे बीच हैं नही। लेकिन एक बात साफ हो गया है कि आप सोते जागते अभी भी 'जोगी जी' को ही याद करते हैं खास तौर पर बिलासपुर आकर। इससे बिलासपुर क्षेत्र में जोगी… pic.twitter.com/HThzHGQroi
— 𝐀𝐦𝐢𝐭 𝐀𝐣𝐢𝐭 𝐉𝐨𝐠𝐢 (@AmitJogi) June 8, 2023
अमित जोगी ने आगे कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात, समय का कोई स्थाई पता नही होता। इसलिए अहंकार को सत्कार में बदलिये और दिवंगत व्यक्तियों का आदर करना सीखिये। इसी अहंकार ने कांग्रेस को देश में 400 से 40 सीटों में लाकर पटक दिया। छत्तीसगढ़ में भी 70 से 7 में आने में देर नही लगेगी।
बता दें प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने मंगलवार को बिलासपुर में संभाग स्तरीय सम्मलेन आयोजित किया था। सीएम भूपेश ने पूर्व सीएम अजीत जोगी को लेकर कहा था कि अजीत जोगी कांग्रेस से चले गए वही अच्छा था। अगर अजीत जोगी पार्टी छोड़कर नहीं जाते तो हमारी सरकार नहीं बनती। इसलिए अजीत जोगी को धन्यवाद।
