CG BREAKING: Businessman shot in broad daylight amid assembly session, created panic
रायपुर। राजधानी में विधानसभा सत्र के बीच दिनदहाड़े गोली चली है. जहां युवक ने व्यापारी को गोली मारी है. गोली चलने से इलाके मेंहड़कंप मच गया है. इस फायरिंग में व्यापारी के हाथ में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिएअस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, सिटी एएसपी लखन पटले सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौकेपर मौजूद है. यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा क्षेत्र में लाभांडी में आज लगभग 11:30 बजे गोली चलने की घटना हुई है. आरोपीअमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है. उसने रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर गोली चला दी. जिससेव्यापारी घायल हो गया है,उसे इलाज के लिए भेजा गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी को कट्टे सहित पकड़ लिया है. घटनास्थल में पुलिसमौजूद है. पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है.

