CG BREAKING : रिश्‍वतखोर पटवारी रंगे हाथो गिरफ्तार, ACB टीम की बड़ी कार्रवाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Bribery Patwari arrested red-handed, major action by ACB team

रायपुर। छत्‍तीगसढ़ के बलरामपुर में सरगुजा संभाग की ACB टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां ACB ने एक रिश्‍वतखोर पटवारी को रंगे हाथो धर दबोचा है। जहां पटवारी नामांतरण कराने के एवज में 12 हजार रुपए की रिश्‍वत घर के अंदर बैठकर ले रहा था। तभी उसे रिश्‍वत लेते हुए ACB ने अरेस्‍ट कर लिया।

नामांतरण-फावती चढ़ाने के लिए मांगी रिश्‍वत

जानकारी के अनुसार सरगुजां संभाग के बलरामपुर जिले के हल्‍का नंबर 12 के पटवारी (CG Patwari Bribery Case) पवन पांडेय ने नामांतरण और फावती चढ़ाने के एवज में आवेदक से 12 हजार रुपए की मांग की थी। हल्‍का नंबर 12 के शिकायतकर्ता अजय पावले ने जानकारी दी कि वह जमीन के काम के लिए पटवारी के पास पहुंचा था। पटवारी ने फावती चढ़ाने और नामांतरण के नाम पर 12 हजार रुपए की घूस मांगी थी।

एसीबी की टीम ने जांच के बाद किया ट्रैप

आवेदक ने पटवारी की शिकायत एसीबी से की। शिकायत के बाद एंटी करप्‍शन ब्‍यूरों की शाखा सरगुजा ने जांच की। जांच सही पाई गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। उसी के अनुसार आवेदक को रंग लगे हुए नोट दिए। आवेदक 12 हजार रुपए लेकर पटवारी पवन पाण्डेय के घर पहुंचा।

जहां पटवारी अपने घर में घूस की रकम ले रहा था। तभी एसीबी की टीम ने दबिश दे दी और पटवारी को अपने घर के अंदर घूस लेते हुए रंगे हाथों अरेस्‍ट कर लिया। टीम के द्वारा पटवारी से पूछताछ की जा रही है। पटवारी के घर और दफ्तर की भी तलाशी टीम के द्वारा ली जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related