CG BREAKING: BJP leader Radhika Kheda attacks Congress, makes serious allegations against Priyanka Gandhi
रायपुर। बीजेपी नेत्री राधिका खेड़ा ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी से सवाल किया है। राधिका खेड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कई सनसनीखेज आरोप लगाए, जिसमें महिलाओं के साथ प्रताड़ना और बदसलूकी के मामले उठाए गए हैं।
राधिका खेड़ा ने लिखा, “यदि प्रियंका गांधी के कार्यालय के दरवाजे असल में खुले होते तो कांग्रेस की महिलाएं प्रताड़ित नहीं होतीं।” उन्होंने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा :
• अर्चना गौतम के साथ छत्तीसगढ़ में बदतमीजी की घटना और प्रियंका गांधी द्वारा OSD को AICC में पिटवाने का आरोप।
• प्रियंका चतुर्वेदी से बदसलूकी करने वालों को यूपी में टिकट देने का आरोप, जिसके बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी छोड़ दी।
• खुद राधिका खेड़ा ने दावा किया कि प्रियंका गांधी उनसे आंख नहीं मिला पाईं, क्योंकि वह जानती थीं कि उनके बारे में क्या जानकारी है।
• केरल की सिमी रोसबेल के मामले में प्रियंका गांधी का मौन रहने का आरोप।
• अंगकिता दत्ता और पूर्व IYC अध्यक्ष श्रीनिवास से जुड़े यौन शोषण के आरोपों पर प्रियंका गांधी का रुख सवालिया था।
• दिव्या स्पंदना के कार्यकाल में सोशल मीडिया टीम की लड़की की शिकायत के बावजूद उसे निकालने और चिराग़ को उसकी नौकरी पर बनाए रखने का आरोप।
• और अंत में, केशव यादव द्वारा युवा कांग्रेस की महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों के बावजूद उसे यूपी से टिकट दिए जाने का मामला।
इन आरोपों को लेकर राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला किया है, जबकि कांग्रेस पार्टी की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

