CG BREAKING : बस्तर में बड़ी कामयाबी, बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Big success in Bastar, three Naxalites arrested in Bijapur, explosives recovered

बीजापुर। बस्तर में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बीजापुर जिले में संयुक्त सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। मिरतुर व नेलसनार पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में तीन अलग अलग क्षेत्रों से 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के अनुसार माओवादियों के खिलाफ नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान मिरतुर पुलिस व छत्तीसगढ़ 15 ई बटालियन चेरली पिनकोंड़ा में साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा व्यवस्था से लौट रही थीं। तभी पाटलीगुड़ा पुलिया के पास 5 किलोग्राम विस्फोटक के साथ 24 वर्षीय सुरेश कारम को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ एक अन्य नक्सली भी गिरफ्तार किया गया।

नक्सलियों के खिलाफ दूसरी कार्रवाई नेलनसार पुलिस ने किया। जवानों ने सीएनएम कमांडर दशरथ हेमला को गिरफ्तार किया, जो साल 2019 में नगर सैनिक राजू राम गोंदे की हत्या में शामिल था। दशरथ हेमला पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पकड़े गए तीनों नक्सली सीएनएम सदस्य व जनताना सरकार से जुड़े माओवादी बताए जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related