CG BREAKING : लोकसभा चुनाव में नेताओं में मची भागदौड़ के बीच जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Big blow to Jogi Congress amid tussle among leaders in Lok Sabha elections

रायपुर। लोकसभा चुनाव में नेताओं में मची भागदौड़ के बीच कांग्रेस के साथ आज जोगी कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा है। अजीत योगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने भी इस्तीफा दे दिया है। प्रदीप साहू जोगी कांग्रेस में शामिल होने से पहले NUSI में थे। वो काफी सक्रिय कार्यकर्ता थे। बाद में वो जोगी कांग्रेस में शामिल हो गये।

प्रदीप साहू भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रदीप साहू ने अजीत जोगी युवा मोर्चा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के समस्त दायित्यों से, अपने पद एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। वो आज भाजपा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि प्रदीप साहू युवा नेता हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाप में बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ रायपुर दक्षिण से चुनाव भी लड़ा था।अजीत जोगी के बेहद करीबी प्रदीप साहू का इस्तीफा देना जोगी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related