CG BREAKING : स्वामी आत्मानंद विद्यालय पर साय सरकार की बड़ी घोषणा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Big announcement of Sai Government on Swami Atmanand Vidyalaya

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को नक्सल हमलों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया। कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने ध्यानाकर्षण के जरिए प्रदेश में बढ़े नक्सल हमलों के मसले को उठाया।

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आने के बाद से ही प्रदेश में नक्सल हमलों में तेजी आई है। इसी को लेकर कांग्रेस विधायक, अनिला भेंड़िया ने पूछा- दो माह में नक्सली घटनाएं क्यों बढ़ीं। कितनी घटनाएं हुई, कितने जवान शहीद हुए, कितने घायल हुए हैं। उनके सवाल पर जवाब देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया- दो माह में 19 घटनाएं घटी हैं। इन घटनाओं में चार जवान शहीद हुए हैं, चार सिविलियन की भी जान गई है। श्री दशर्मा ने कहा कि, नक्सली घटनाएं एकाएक क्यों बढ़ रही हैं, इसे समझना होगा। 2 माह में बस्तर के सुदूर इलाकों में 27 मोबाइल टावर लगाए गए हैं। 35 किलोमीटर सड़क बनाई, सुरक्षाबलों के 10 नए कैंप शुरू किए गए हैं। अब नक्सलियों से लड़ाई में तेजी आई है। श्री शर्मा ने कहा कि, कुछ दिनों में बस्तर में लाल सलाम नहीं होगा, जय श्रीराम गूंजेगा…।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय पर बड़ा ऐलान –

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के दौरान बहुप्रचारित स्वामी आत्मानंद स्कूलों को लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में बताया कि, अगले शिक्षा सत्र में कलेक्टर की सभी समितियां भंग होंगी। सभी स्कूलों को शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाया जाएगा। जो भी शिकायत मिलेगी उसकी जांच कराएंगे, बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे, यह सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जिन महापुरुषों के नाम इन स्कूलों से हटाए गए हैं उन्हें फिर से जोड़ा जाए। महापुरुषों के नाम की तख्ती भी लगाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अनियमितता का मुद्दा गरमाया रहा। वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा- क्या मेंटेनेंस के लिए स्मार्ट सिटी में प्रावधान है। पूरे प्रदेश में मेंटेनेंस के नाम पर घोटाला किया गया है। क्या इसकी जांच कराई जाएगी? इस पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जवाब देते हुए बताया कि, पूरे प्रदेश में 800 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पुरानी बिल्डिंगों को ही मरम्मत कराकर स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले गए हैं।

भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो होगी जांच – अग्रवाल –

श्री अग्रवाल ने कहा कि, कहीं भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आएंगे तो जांच होगी। इसके बाद अजय चंद्राकर ने पूर्ववर्ती सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, यह स्कूल भूपेश बघेल के आनंद के लिए खोला गया था। आत्मानंद जी के नाम पर हम दूसरी योजना शुरू कर देंगे। इस योजना का नाम भूपेशानंद स्कूल किया जाए।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related