CG BREAKING : अकबर का करारा पलटवार, राजनीति करने से बाज नहीं आ रही भाजपा

Date:

CG BREAKING: Akbar’s strong counterattack, BJP is not desisting from doing politics.

रायपुर। कबीरधाम जिला भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी सहित भाजपा समर्थित अन्य लोगों के द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस लेकर कवर्धा क्षेत्रमें बाहरी मुस्लिमों को बसाने के आरोपों पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा है किभाजपा राजनीति करने से बाज नहीं रही है। आज सरकार भाजपा की है यदि कहीं कानून का उल्लंघन हुआ है तो वह आरोप नहींलगाए बल्कि कार्यवाही करें।

 

कैलाश चंद्रवंशी कोर्ट के आदेश पर जेल जा चुका है

मोहम्मद अकबर ने बयान जारी कर कहा है कि कैलाश चंद्रवंशी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है तथावह अनुसूचित जाति के शासकीय अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने एवं अभद्र व्यवहार करने के आरोप में जेल भी जा चुका है।

बाहरी लोगों को गुड़ फैक्ट्रियों में कार्य के लिए किसने लाया ये बताएं

पूर्व मंत्री का कहना है कि मतदाता सूची में से एक समाज विशेष के कुछ लोगों के नामों का उल्लेख कर उन्हें बाहर से लाकर बसाने काआरोप लगाकर अपना पल्ला झाडऩे से कुछ नहीं होगा। कैलाश चंद्रवंशी तो उप मुख्यमंत्री का खास आदमी है, जिन नामों को वह बाहरीबता रहा है उन सभी के आधार कार्ड का उल्लेख कर सरकार को बताना चाहिए कि इन लोगों को यहां गुड़ फैक्ट्रियों में काम करने लानेवाले कौन है। अन्य किसी काम के लिए भी इन्हें कब और किसने लाया। अगर कहीं कुछ गलत है तो इन लोगों को बाहर का रास्तादिखाया जाए।

हजारों लोगों को दी स्वेच्छानुदान राशि

पूर्व मंत्री ने कहा कि मेरे द्वारा हजारों हजार लोगों को छह करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वेच्छानुदान के रुप में दी गई है। इनमें एकसमाज विशेष के 285 लोगों का उल्लेख भाजपा के लोगों ने किया है। हजारों लोगों में 285 लोग भी शामिल हो सकते है। अकबर केअनुसार उन्होंने स्वेच्छानुदान की राशि से कोरोना काल में लोगों को आर्थिक सहायता दी है। इनमें कवर्धा नगरपालिका, सहसपुर लोहोरा, पिपरिया नगर पंचायत क्षेत्र के 2500 से अधिक महिलाओं को पांचपांच हजार रुपए दिए गए। छोटे व्यवसायियों को भी पांचपांचहजार रुपये की राशि उपलब्ध कराया गया। कोरोना काल में जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमेडिसिविर, आक्सीजन उपलब्ध कराया गया।तथा जीवन बचाने सहायता करते समय में नहीं देखा गया कि सहायता पाने वाला कांग्रेस का है कि भाजपा का है। अब उपमुख्यमंत्री कोचाहिए कि वे अपने स्वेच्छानुदान की राशि से विधवा महिलाओं, छोटे व्यवसायियों एवं गरीबों की सहायता करें।

ठेकेदारों को भुगतान होने से विकास कार्य ठप्प

पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कैलाश चंद्रवंशी डिप्टी सी.एम. के निर्देश पर कवर्धा क्षेत्र के प्रत्येक विभागों में जा जा कर निर्माणकार्यो का भुगतान रोकने केवल निर्देश दे रहा है बल्कि वहां की चेक बुक के काटे गए अंतिम चेक का क्रमांक नोट कर धमका रहा हैकि चेक काटने पर वह अफसरोंकर्मचारियों को निपटा देगा। शासकीय विभागों में कैलाश चंद्रवंशी को लेकर भारी दहशत है क्योंकिइसने पूर्व में कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य विभाग में घुसकर खाद्य अधिकारी के साथ आपराधिक घटना को अंजाम दिया था। कैलाश चंद्रवंशीकी धमकी के कारण ठेकेदारों को भुगतान होने से पूरे कबीरधाम जिले में विकास के कार्य ठप पड़ गए है इसके लिए उपमुख्यमंत्रीजिम्मेदार है।

काम कर कर दिखाएं, बयानबाजी से कुछ होने वाला नहीं

मोहम्मद अकबर ने फिर दोहराया कि भाजपा ने चुनाव जीवने रोहिंग्या मुसलमानों को बसाने की झूठी कहानी गढ़ी थी। अब भाजपारोहिंग्या मुसलमानों को बसाने के आरोपों को साबित नहीं कर पा रही है तो इधर उधर की बात लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कह रहीहै। अकबर ने फिर चुनौती दी है कि भाजपा रोहंगिया मुसलमानों की पहचान कर कार्यवाही करे। खाली बयानबाजी और राजनीति करनेसे कुछ नहीं होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...