CG BREAKING: बिलासपुर। जिले की मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान क्रेन ऑपरेटर मिथलेश यादव 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, बिल्हा मैंसबोड़ निवासी मिथलेश यादव फैक्ट्री में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि जाली टूटने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे नेहरू नगर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से सिम्स रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
मृतक की पत्नी गर्भवती है और उसका एक छोटा बच्चा भी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन फैक्ट्री पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। हंगामे के बाद ठेकेदार ने 1 लाख रुपए नकद और अतिरिक्त राशि चेक के माध्यम से देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर गांव लौट गए।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
