Om Birla CG Visit: रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे 31 अक्टूबर, शुक्रवार की रात 8:10 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से सीधे राजभवन जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन 1 नवंबर, शनिवार को ओम बिरला छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे पुनः राजभवन लौटेंगे और वहां राज्यपाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। शाम को 5:15 बजे लोकसभा अध्यक्ष नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
