CG BJP STATE PRESIDENT : छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान आज, किरण सिंह देव के नाम पर मुहर की संभावना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BJP STATE PRESIDENT: Announcement of new state president of Chhattisgarh BJP today, possibility of approval in the name of Kiran Singh Dev

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का आज ऐलान होने जा रहा है। गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान सिर्फ किरण सिंह देव ने नामांकन दाखिल किया, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना प्रबल हो गई है।

शाम को हो सकता है आधिकारिक ऐलान –

सूत्रों के अनुसार, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आज शाम तक औपचारिक घोषणा की जाएगी। अगर कोई अन्य नामांकन नहीं होता है, तो किरण सिंह देव का दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है।

संगठन में मजबूत पकड़ –

किरण सिंह देव को भाजपा संगठन का एक अनुभवी और प्रभावी नेता माना जाता है। उनके पिछले कार्यकाल में संगठनात्मक स्तर पर कई सुधार हुए, जिससे पार्टी को मजबूती मिली। उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय और जमीन से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है।

बधाइयों का सिलसिला शुरू-

गुरुवार शाम नामांकन के बाद से ही कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा किरण सिंह देव को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

प्रमुख नेता रहे मौजूद –

नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

भाजपा के लिए अहम वक्त-

प्रदेश अध्यक्ष के चयन को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी किरण सिंह देव के नेतृत्व में राज्य में अपनी पकड़ और मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।

आज के ऐलान से यह साफ हो जाएगा कि भाजपा आगामी चुनावों में किस रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related