BIHAR ELECTION : छग के नेता संभालेंगे बिहार चुनाव की कमान …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIHAR ELECTION : Chhattisgarh leaders will take charge of Bihar elections…

भिलाई नगर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ से दो मंत्रियों, तीन विधायकों और एक सांसद को बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार और चुनावी रणनीति बनाने की अहम जिम्मेदारी दी है।

इस सूची में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का नाम भी शामिल है। उन्हें बिहार चुनाव के लिए प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके साथ विधायक भावना बोहरा, लखनलाल देवांगन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राजेश अग्रवाल और मंत्री गजेंद्र यादव को भी महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।

पार्टी संगठन के अनुसार, ये सभी नेता बिहार में होने वाले दो चरणों के मतदान के दौरान एनडीए प्रत्याशियों के लिए मैदान में उतरकर प्रचार और जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। साथ ही, वे स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत की रणनीति तैयार करने में भी भूमिका निभाएंगे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा का उद्देश्य अन्य राज्यों के अनुभवी नेताओं की मदद से बिहार में संगठन को और मजबूत करना और चुनावी जीत सुनिश्चित करना है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 1 करोड़ का गांजा पकड़ा!

CHHATTISGARH : Ganja worth Rs 1 crore seized! रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा...

CG CRIME NEWS: पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार! 

CG Crime News: Father sexually assaults minor daughter!     कोंडागांव: छत्तीसगढ़...

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : अवैध खदान बनी कब्र!

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : Illegal mine becomes a...

NAKTI VILLAGE RAIPUR : नकटी पर BJP का बड़ा पलटवार!

NAKTI VILLAGE RAIPUR : BJP's big counterattack on Nakti! रायपुर....