CG BIG STATEMENT : छत्तीसगढ़ के 2 गजनी, भूपेश और राहुल – देवेंद्र फडणवीस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG STATEMENT: Chhattisgarh’s 2 Ghajini, Bhupesh and Rahul – Devendra Fadnavis

धमतरी। गजनी फिल्म में हीरो को भूलने की बीमारी होती है, वैसी ही भूलने की बीमारी भूपेश बघेल और राहुल गांधी को है। दोनों छत्तीसगढ़ के गजनी हैं। पांच साल पहले जो बोले थे, उसको भूल गए हैं। अपने ही न्याय के वादे को भूल गए हैं और नया नारा लेकर इस बार के चुनाव में जनता को बेवकूफ बनाने के लिए आ रहे हैं। यह बात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 30 अक्टूबर को धमतरी के गोशाला मैदान में आयोजित भाजपा की सभा को संबोधित करते हुए कही।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव के समय एक गांव में कांग्रेस के नेता गए। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि गांव में पुलिया बना दूंगा। एक व्यक्ति ने खड़े होकर कहा कि गांव में न नदी है और नाला, तो पुलिया कहां बनाएंगे। तब वह नेता बोला कि नदी और नाला भी बना दूंगा। झूठ बोलने का ओलंपिक रखा जाए तो कांग्रेस को गोल्ड मेडल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सारा पैसा धान खरीदी में मोदी जी भेज रहे हैं और कांग्रेस की सरकार श्रेय ले रही है।

उसके बाद भी खरीदी केंद्र से धान गायब हो जाता है। इस चुनाव में कांग्रेस चार से पांच हजार रुपये समर्थन मूल्य देने की घोषणा भी कर सकती है, लेकिन भरोसा नहीं करना है। आरोप लगाया कि होलोग्राम लगाकर हजारों करोड़ की शराब बेचकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने शराब घोटाला किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब तक हरे वाले गांधी जी का दर्शन नहीं होता, तब तक कोयले का ट्रक आगे नहीं बढ़ता है। इन्होंने कोयले में हाथ कल किया है। आप लोग इनका मुंह काला इस चुनाव में करें।

कांग्रेस नेताओं के बेटा-बेटी अचानक से हो जाते हैं होशियार

नौकरियों में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए कहां की कांग्रेस के नेताओं के बेटा-बेटी अचानक से होशियार हो जाते हैं और नौकरी की लिस्ट में नाम आता है। यहां नौकरियों में घोटाला हो रहा है। सिफारिश से नौकरियां मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार नक्सलियों की मदद लेने की कोशिश कर रही है। यह सरकार प्रदेश ही नहीं देश के लिए भी खतरा पैदा कर रही है, इसलिए सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

मोदी के कार्यकाल में आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी

उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदी के साथ चल रहा है, तो छत्तीसगढ़ को भी मोदी के साथ चलना पड़ेगा। मोदी के कार्यकाल में आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी। आदिवासी महिला को देश का सर्वोच्च स्थान मिला। यह बदलाव हुआ है। मजबूत भारत बन रहा है। विश्व की 10 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था से भारत आज पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। आने वाले समय में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related