CG BIG NEWS: With the appointment of new OSD, GAD recalled 5 OSDs posted in the Chief Minister’s Secretariat..
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सचिव की नियुक्ति कर दी है। 2006 बैच के IAS पी दयानंद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सचिव होंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने सचिवालयल के लिए OSD और निज सहायक की भी नियुक्ति कर दी है। वही मुख्यमंत्री सचिवालय के लिए तीन ओएसडी और दो निज सहायक की नियुक्ति की गयी है। इधर नये OSD की नियुक्ति के साथ ही GAD ने मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ 5 OSD की सेवाएं GAD को वापस कर दी है।
जिन OSD की सेवाएं वापस की गयी है, उनमें राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अरूण कुमार मरकाम, 2017 बैच के सूरज कुमार कश्यप, 2018 बैच के देवेंद्र प्रधान, 2019 बैच से उमेश पटेल और 2019 बैच के विशाल कुमार महाराणा शामिल हैं।

