CG BIG NEWS : IAS प्रियंका शुक्ला को स्टेट स्वीप अवार्ड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: State sweep award to IAS Priyanka Shukla

रायपुर। IAS प्रियंका शुक्ला को निर्वाचन कार्य में उल्लेखनीय कामों के लिए स्वीप अवार्ड दिया जायेगा। कलेक्टर रहते कांकेर में डॉप्रियंका ने 2023 निर्वाचन में बेहतरीन काम किया था। उनके ही प्रयासों का नतीजा था, कि तीन विधानसभा वाले कांकेर जिला मेंपिछली बार से बेहतर वोटिंग परसेंटेज रहा। 2023 विधानसभा के अंतिम अधिकारिक आंकड़ों में कांकेर का कुल वोटिंग परसेंटेज80.67 रहा था, जिसमें अंतागढ़ में 79.79, भानुप्रतापपुर में 81 और कांकेर में 81.14 वोटिंग हुई थी। नक्सली क्षेत्र होने के बावजूदकांकेर में बढ़े वोटिंग प्रतिशत को निर्वाचन आयोग ने भी काफी सराहा था। कांकेर में अब तक के हुए चुनावों में ये सर्वाधिक वोटिंगपरसेंटेज था।

वहीं तत्कालीन कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला के मॉडल पोलिंग स्टेशन की भी काफी चर्चा हुई थी। हालांकि कांकेर को नेशनल स्वीपअवार्ड का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन इस बार ये अवार्ड दंतेवाड़ा जिला की झोली में चला गया। 25 जनवरी को राज्यस्तरीय समारोह में कांकेर जिला की तत्कालीन कलेक्टर मौजूदा वक्त में संचालक तकनीकी शिक्षा डा प्रियंका शुक्ला को स्टेट स्वीपअवार्ड दिया जायेगा। कांकेर के चुनाव की सबसे अच्छी बात ये थी कि पुरुषों की तुलना में यहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत बराबरीका था। ऐसा प्रदेश के किसी अन्य जिले में देखने को नहीं मिला।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विवेकानंद आडिटोरिम में सुबह 11 बजे से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें IAS प्रियंका शुक्ला को स्टेट स्वीप अवार्ड दिया जायेगा। आपको बता दें इससे पहले भी IAS प्रियंका शुक्ला को नेशनल स्वीप अवार्ड मिलचुका है। 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त से भी तत्कालीन कलेक्टर प्रियंका को सराहना चुकी है। जशपुरऔर कांकेर जिले की कलेक्टर रह चुकी 2009 बैच की IAS प्रियंका शुक्ला का हाल ही में तबादला संचालक पशु चिकित्सा सेवा, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद पर हुआ है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related