CG BIG NEWS : नितिन नबीन छत्‍तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी हुए नियुक्‍त, लोकसभा चुनाव से पहले मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: Nitin Nabin appointed in-charge of Chhattisgarh BJP, got big responsibility before Lok Sabha elections

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नबीन को प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर दिया है। अभी तक प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी के रूप में नितिन नबीन के द्वारा किए गए कामों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दें कि विस चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली थी। बिहार भाजपा के दिग्गज नेता किशोर सिन्हा के बेटे नितिन नबीन राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। बांकीपुर से वह चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। इसके साथ ही वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उनके अनुभव को देखते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्‍तीसगढ़ में पार्टी के सहप्रभारी के तौर पर नितिन नबीन की नियुक्ति 2019 के चुनाव के दौरान हुई थी। भाजपा ने पहली बार प्रभारी डी पुरंदेश्‍वरी के साथ नितिन नबीन को सहप्रभारी बनाया था। डी पुरंदेश्‍वरी के हटने के बाद ओम माथुर को प्रभारी बनाया गया था। लेकिन ओम माथुर दिसंबर 2022 में आएआए और विधानसभा चुनाव 2023 के बाद छत्‍तीसगढ़ नहींं लौटे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related