CG BIG NEWS : गहरी नींद सो रहे थे पति-पत्नी, जिंदा जलने से हुई दर्दनाक मौत, नजारा देखकर सहमी पुलिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 पिथौरा। छत्तीसगढ़ से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के सोनासिल्ली गांव में पति पत्नी की आग में जलकर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पति पत्नी घर में अलाव जलाकर सो रहे थे, तभी अचानक घर में आग लग गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे पिथौरा पुलिस को जानकारी मिली कि सोना सिल्ली गांव के एक घर में आग लग चुकी है। सुचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची। घटनास्थल देखते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने देखा कि पति आग से बचने के लिए घर के बाड़ी तरफ भागा था। पत्नी घर के भीतर ही आग की लपटों से पूरी तरह जल रही थी। पति भी जल रहा था। पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में घर से बाहर निकालकर रायपुर रिफर किया, तब तक बहुत देरी हो चुकी थी। रायपुर में इलाज के दौरान पति की मौत हो गई है। वहीं पत्नी की बीच रास्ते में हो गई थी। पति का नाम हीराधर ठाकुर और पत्नी का नाम हेमबाई है। फिलहाल पिथौरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related