CG BIG NEWS : गंभीर मामलों का अपराधी कैदी जेल से फरार .. इस काम में व्यस्त थी पुलिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: Criminal prisoner of serious cases absconded from jail .. Police was busy in this work

दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब पुलिसकर्मी सुरक्षाकर्मी और पुलिस परेड में व्यस्थ थे, तभी मौका का फायदा उठाकर एक कैदी फरार हो गया। कैदी दुर्ग जेल में गंभीर मामलों में बंद था। कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कैदी मौका का फायदा उठाकर जेल से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही कैदी को अस्पताल में उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कैदी की तलाश में पुलिस जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक कैदी पाक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद था। जेल प्रशासन के मुताबिक कैदी को उल्टी दस्त की शिकायत थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर वो मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस महकमे में इस घटना के बाद हड़कंप मचा है। वहीं सीसीटीवी खंगालने में पुलिस जुटी है। आरोपी को पाक्सो और अपहरण के मामले में 23 वर्ष की सजा मिली थी। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस कैदी की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related