CG SCHOOL GIRLS FAINTED : परीक्षा के बाद हड़कंप, 11 छात्राएं बेहोश, 6 की हालत गंभीर

Date:

CG SCHOOL GIRLS FAINTED : Panic after exam, 11 girls faint, 6 in critical condition

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के हाई स्कूल मनबासा में शनिवार दोपहर ऐसा हादसा हुआ कि पूरा स्कूल सकते में आ गया। 10वीं की परीक्षा खत्म होते ही करीब 2 बजे 11 छात्राएं अचानक एक-एक करके बेहोश होकर गिर पड़ीं। अचानक हुए इस हादसे से स्कूल में अफरातफरी मच गई।

स्टाफ ने बिना देरी किए 108 एंबुलेंस बुलवाई और सभी बच्चियों को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि 6 छात्राओं की हालत थोड़ी गंभीर थी, इसलिए उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बाकी छात्राओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

कारण अभी साफ नहीं

डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में लगी है। अभी तक बेहोश होने की वजह स्पष्ट नहीं है। शुरुआती शक गर्मी, डिहाइड्रेशन या खाना पर है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता चलेगा।

अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर जायसवाल तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्चियों को कंपकंपी और रोने जैसी परेशानी हो रही थी। कुछ की हालत पहली बार में गंभीर दिखी, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल की तरफ से किसी तरह की लापरवाही नहीं दिख रही, फिर भी पूरी जांच होगी।

अभिभावकों में दहशत

घटना की खबर मिलते ही अभिभावक अस्पताल पहुँच गए। सभी अपनी-अपनी बेटियों की हालत जानने को बेचैन दिखे। प्रशासन पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर छात्राओं को दूसरे अस्पताल रेफर करने की तैयारी भी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related