CG ACCIDENT NEWS : मजदूरों से भरा गाड़ी पलटा, हादसे में 25 लोग घायल 4 की हालत गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT NEWS : जांजगीर-चांपा । जिले के चारपारा से ठडगा बहरा गांव के बीच मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन पलट गया। हादसे में 25 मजदूर घायल 25 हुए हैं। जिसमें 4 की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार छोटा हाथी वाहन में 30 से 35 लोग सवार थे। जिनमें पुरुष,महिला, युवक, युवतियां शामिल हैं। सभी भारत माला प्रोजेक्ट सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करने जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार में होने की वजह से वाहन ने नियंत्रण खो दिया।

सड़क किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद वाहन सड़क में पलट गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से सीएचसी अस्पताल लाया गया। हादसे में 25 लोग घायल हुए। जिसमें 4 को बिलासपुर रेफर किया गया। घायलों का नाम रिया (20) ,राधिका (22), सावित्री (45) और संतोषी (60) है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर और बीडीएम अस्पताल चांपा भर्ती कराया गया। सभी का प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related