CG Accident News: भीषण सड़क हादसे में दुल्हे की मौत ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌, पसरा मातम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Accident News: Groom Dies in Horrific Road Accident; Grief Grips the Area

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कापू थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपोड़ी निवासी 35 वर्षीय देवांगन सिदार की सड़क हादसे में मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार देवांगन सिदार अपने तीन दोस्तों के साथ अपने चाचा के ट्रैक्टर में टेंट का सामान लौटाने के लिए निकला था। जब वे सतीपारा के पास पहुंचे, ब्रेक फेल होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में देवांगन सिदार ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इलाज के दौरान देवांगन सिदार ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक देवांगन सिदार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। जिस घर में दो दिन पहले तक शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां अब सन्नाटा और आंसू हैं।

नई दुल्हन की स्थिति बेहद दुखद है, जिसने शादी के तुरंत बाद ही अपने जीवनसाथी को खो दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related