CG ACCIDENT BREAKING : ट्रक ने 2 स्कूटी सवारों को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Date:

CG ACCIDENT BREAKING: Truck crushed 2 scooty riders, tragic death on the spot

बिलासपुर. जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. मोड़ पर सामने से आरही ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही दोनों ने दम तोड़ दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, नयापारा कृतिनगर निवासी अशोक साहू अपने पड़ोसी निजाम अंसारी के साथ किसी काम से निकले थे, इसी दौरान सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर सामने से आ रही ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी और इस हादसे में उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक!

CG WEATHER ALERT : Double weather attack in Chhattisgarh! रायपुर।...

PETROL DIESEL PRICE : महंगा होगा पेट्रोल?

PETROL DIESEL PRICE : Will petrol become expensive? नई दिल्ली।...