U/A सर्टिफिकेट के साथ ‘पुष्पा 2’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, किये गए तीन बदलाव

Date:

नई दिल्ली। पुष्पा 2 कुछ समय बाद ही सिमेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस के बीच अल्लू अर्जन की फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिला है। हालांकि बोर्ड ने इसमें कुछ बदलाव सुझाए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार CBFC ने मेकर्स से कुछ जगह पर गाली हटाने की बात कही है। फिल्म में तीन ऐसे मौके हैं,जहां पर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। सेंसर बोर्ड इसके सख्त खिलाफ है। इसके साथ ही Denguddi और Venkateshwar जैसे शब्दों को भी हटाने का निर्देश दिया है।

CBFC ने दी इन सीन्स को हटाने की सलाह

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म में दो बेहद हिंसक सीन्स हैं इन पर भी कैंची चलाई जाएगी। एक सीन में कटी हुई टांग को हवा में उड़ते हुए दिखाया गया है। वहीं दूसरे सीन में लीड हीरो ने हाथ में कटा हुआ हाथ है। हालांकि इसे ग्राफिकली दिखाया गया है। बोर्ड ने स्क्रीन पर हिंसा के स्तर को कम करने के लिए निर्माताओं को हीरो पर जूम इन करने के लिए कहा। इन बदलावों के बाद ही ‘पुष्पा 2’ को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया।

फिल्म की कहानी

पुष्पा 2: द रूल के जरिए अल्लू अर्जुन की पुष्पा राज के तौर पर वापसी हो रही है। वहीं रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के रूप में अपनी भूमिका में वापस आएंगी। फहद फासिल भी पुष्पा के दुश्मन पुलिस भंवर सिंह शेखावत का रोल अदा करेंगे। पुष्पा: द रूल की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पहली फिल्म पुष्पा राज की खत्म हुई थी। पुष्पा लाल चंदन की खेती के कारोबार में तेजी से काम कर रहा है अब वह दमनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ता नजर आएगा। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा और इसे साल 2024 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है। वहीं एडवांस बुकिंग की बात करें तो ‘पुष्पा 2’ की एडवांस बुकिंग भारत में 30 नवंबर से शुरू होगी। पुष्पा 2 का रन टाइम 3 घंटे 20 मिनट का है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related